JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार 4 अगस्त को लंबी बिमारी के कारण निधन हो गया
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार, 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके बेटे और वर्तमान झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी और वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे।
लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती
शिबू सोरेन को जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में किडनी से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।
नेताओं की प्रतिक्रिया
शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड और देश भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा- ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया.’ हेमंत सोरेन के इस पोस्ट से उनके निजी और राजनीतिक नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
पीएम मोदी ने लिखा पोस्ट
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘शिबू सोरेन एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की. ॐ शांति।

ललित मोदी का दावा- 2008 का फैसला पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
ललित मोदी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, थरूर पर साधा निशाना
पीएम मोदी करेंगे सूरत और दमन में बड़े निवेश की परियोजनाओं का उद्घाटन
स्टंट के चक्कर में जेल की हवा, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर कार्रवाई
कोहली के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका, रोहित-हार्दिक भी अनफिट
फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन
राम चरण की एंट्री पर थिएटर में गूंजा शोर, पत्नी का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
सीएम शिवकुमार तय करेंगे मंत्री विभाग, प्रियांक खरगे ने किया स्पष्ट बयान
राम चरण की 'पेद्दी' पर आए जबरदस्त रिएक्शन, फैंस बोले- पैसा वसूल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में जल्द एंट्री की संभावना