मानसूनी रेखा ने पकड़ी रफ्तार, 8-9 अगस्त को होगी मूसलधार बारिश
छत्तीसगढ़ : भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में 8-9 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने मेघगर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की भी चेतावनी दी है।
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर सरगुजा संभाग में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्रों में चक्रवाती संचरण का प्रभाव दिख रहा है। शनिवार तड़के शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। सावन के अंतिम चरण में लगातार बारिश से खेतों में काम प्रभावित हुआ है और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
इधर बढ़ रहा मानसून
मानसूनी रेखा फिलहाल अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा और कैनिंग से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है, जिससे छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से सतर्कता की आवश्यकता है। अगले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
CG के इन शहरों में विशेष अलर्ट
विशेष अलर्ट रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए जारी किया गया है।

गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता