SRK को पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड, बधाइयों पर जताया आभार; गौरी और जूही को खास तौर पर किया धन्यवाद
मुंबई : शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। तीन दशक से अधिक के करियर में शाहरुख खान को पहली बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया है। इस मौके पर जूही चावला से लेकर अल्लू अर्जुन, मोहनलाल सहित कई दिग्गजों ने किंग खान को बधाई दी। कल रविवार रात शाहरुख खान ने सभी को जवाब देकर शुक्रिया अदा किया है।
जूही चावला से बोले- 'तुम मेरी यात्रा का अहम हिस्सा रही हो'
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के एलान में जब शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए अवॉर्ड दिए जाने का एलान हुआ तो जूही चावला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'शुक्रिया जूही, मैंने सबसे बेहतरीन लोगों से सीखा है। आप मेरे सफर का एक अहम हिस्सा रही हैं। ढेर सारा प्यार'!!
गौरी से कहा- 'प्लीज मुझसे मेरी तारीफ करना'
शाहरुख खान की पत्नी और प्रोड्यूसर गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शाहरुख को बधाई दी। इस पर किंग खान ने काफी दिलचस्प जवाब दिया है। बता दें कि गौरी ने करण जौहर, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'मेरे तीन सबसे पसंदीदा लोगों को बड़ी जीत मिली है और इससे हमारे दिल भी जीत गए। जब प्रतिभा और अच्छाई का मिलन होता है, तो जादू होता है। बहुत गर्व है और हमेशा उनके बारे में शेखी बघारने, तारीफ के लिए तैयार हूं'! जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, 'आज रात जब हम डिनर पर बैठेंगे तो प्लीज मुझसे मेरी तारीफ करके मुझे बताइए....फिल्म का निर्माण करने के लिए धन्यवाद'। बता दें कि गौरी खान 'जवान' की प्रोड्यूसर हैं।

गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता