जुलाई में बजाज ने कुल 3.66 लाख यूनिट्स बेची
नई दिल्ली । जुलाई महीने में स्वदेशी कंपनी बजाज ने कुल 3.66 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल्स दोनों शामिल हैं। बजाज ऑटो ने जुलाई 2025 की अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें कंपनी को कुल 3प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिली है।
हालांकि, यह बढ़त पूरी तरह एक्सपोर्ट से आई है क्योंकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो कंपनी ने इस कैटेगरी में कुल 2.96 लाख यूनिट्स बेचीं, जो लगभग पिछले साल के बराबर है। हालांकि, घरेलू बाजार में बिक्री 18प्रतिशत घटकर 1.39 लाख यूनिट्स पर आ गई, जबकि एक्सपोर्ट में 22प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह संख्या 1.57 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई। यह साफ तौर पर दर्शाता है कि विदेशी बाजारों में कंपनी की पकड़ मजबूत होती जा रही है, जबकि घरेलू बिक्री दबाव में है। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रही।
इस सेगमेंट में बजाज की कुल बिक्री 23प्रतिशत बढ़कर 69,753 यूनिट्स रही। घरेलू बाजार में बिक्री में 4प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई और कुल 43,864 यूनिट्स बिकीं। वहीं, निर्यात में जबरदस्त 79प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और 25,889 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं। कंपनी की घरेलू कमर्शियल व्हीकल सेल्स में गिरावट जरूर रही, लेकिन निर्यात के अच्छे प्रदर्शन ने कुल आंकड़ों को सकारात्मक बनाए रखा। कुल मिलाकर, जुलाई 2025 में बजाज ऑटो की बिक्री में हल्की बढ़त देखने को मिली।

विदेशी धरती पर ड्रोन अटैक का शिकार हुआ एमपी का युवक: कुवैत एयरपोर्ट हमले में मौत के बाद उज्जैन में चीख-पुकार
न्याय की चौखट पर पहुंची पीड़िता: मुरैना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने का केस दर्ज
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! विधायक के बाद सांसदों को साधने की तैयारी
Wipro कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए मतांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप
महंगी बिल्डिंग, कमज़ोर इंतजाम: लिफ्ट का ऑटो बैकअप न होने पर हड़कंप
10 लोगों की जान खतरे में, FBI ऑपरेशन में आरोपी ढेर
मानसून से पहले मौसम ने दिखाई ताकत, कई शहरों में पानी-पानी
रात 3 बजे अस्पताल में लगी आग, ICU में अफरातफरी; 4 की मौत
यूएफसी फाइट्स के बाद ट्रंप करेंगे जी-7 सम्मेलन में शिरकत
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का बड़ा बयान, ‘राजस्थान में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है’