ऑनलाइन गेम बना जानलेवा, पैसे हारने के बाद बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 13 साल का नाबालिग बच्चा ने ऑनलाइन गेम में पैसा हार गया जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उसे डर था कि जब इसकी जानकारी माता पिता को लगेगी तो उसको डांट पड़ेगी।
दरअसल, गुरुवार की रात अनुराग नगर का रहने वाला आकलान जैन क्लास 7वीं का छात्र था। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। रात को वह फ्री फायर गेम में रुपए हार गया था। पुलिस ने बताया कि आकलान के दादाजी ने उसे पंखे से लटका हुआ देखा तो तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला कि आकलान ने 'फ्री फायर' गेम में 2,800 रुपये हार गया था।
बंद कमरे में कर लिया सुसाइड
पुलिस के अनुसार आकलान ने अपनी मां के डेबिट कार्ड को अपने गेमिंग ID से जोड़ रखा था। MIG पुलिस स्टेशन के प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसे हारने के बाद आकलान ने अपनी मां अपूर्वा जैन को बताया था जिसके बाद जिन्होंने उसे डांटा था। इसके बाद लड़का अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर सुसाइड कर लिया।
2022 में एक बच्चे ने किया था सुसाइड
बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण बच्चों के सुसाइड का यह पहला मामला नहीं है। 2022 में भोपाल में 'फ्री फायर' गेम के आदी 11 साल के बच्चे ने सुसाइड कर लिया था। उस घटना के बाद तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की थी कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग के लिए एक नया कानून लाएगी।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा