‘मैं सिर्फ खुशबाज़ी दिखा रहा था’—चहल ने स्वीकारा मानसिक संघर्ष और आत्महत्या के विचार
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से हैट्रिक लेने वाले यजुवेंद्र चहल ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हाल ही में चहल का धनश्री से तलाक हुआ है. इस तलाक की क्या वजह थी? ये किसी को मालूम नहीं, लेकिन अब टीम इंडिया के इस स्पिनर ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना था कि वो अपने रिश्ते को लेकर इतने टेंशन में थे कि एक बार उन्होंने खुदकुशी करने की भी सोच ली थी. इस दौरान वो ठीक से सो नहीं पाते थे. क्रिकेट से भी दूरी बना ली थी.
चहल ने खोला बड़ा राज
टीम इंडिया से स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ अपने रिश्ते को लेकर राज शमनी के पॉडकास्ट में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े राज खोलकर रख दिए. उन्होंने बताया कि उनकी मैरिड लाइफ में चल रहे टेंशन वजह से वो काफी डिप्रेशन में चले गए थे. इस दौरान मैंने क्रिकेट से भी ब्रेक ले लिया था.
चहल ने कहा, “मैं चार-पांच महीने तक काफी डिप्रेशन में रहा. मुझे एंग्जाइटी अटैक पड़ते थे. मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता था. ये बातें केवल कुछ लोग ही जानते हैं, जो उस समय मेरे साथ थे. इसके अलावा मैंने ये बातें किसी से शेयर नहीं की. इस दौरान मेरे मन में खुदकुशी करने के भी ख्याल आते थे, क्योंकि उस समय मेरा दिमाग काम करना बिल्कुल बंद कर चुका था”. उन्होंने कहा कि टेंशन की वजह से मैं केवल दो से तीन घंटे ही सो पाता था, बाकि समय मैं अपने खास दोस्तों से बात करता था.
क्रिकेट से बना ली थी दूर
चहल ने बताया कि वो अपने रिश्ते को लेकर इतने टेंशन में थी कि उन्होंने क्रिकेट से भी दूरी बना ली थी. उन्होंने बताया कि मैं मैदान पर अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहा था. इसलिए मैंने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया. लाइफ में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद मुझे खालीपन महसूस हो रहा था. उन्होंने कहा कि आपकी लाइफ में सब कुछ है, सारी सुख-सुविधाएं हैं, लेकिन फिर भी आपके पास खुशी नहीं है. फिर आपके मन में ये विचार आते हैं-इस जीवन का क्या करें? बस इसे छोड़ दें.
मैंने किसी को धोखा नहीं दिया
धनश्री से तलाक के बाद बहुत से लोगों के यजुवेंद्र चहल को धोखेबाज कहा. इस पर चहल काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि मैं धोखेबाज नहीं हूं. आप मुझसे ज्यादा वफादार आदमी कही नहीं पाएंगे. उन्होंने कहा, “मैंने किसी को धोखा नहीं दिया. मैं अपने लोगों के लिए दिल से सोचता हूं. मैंने किसी से कुछ मांगा नहीं है, केवल दिया है. जब लोगों को कुछ पता नहीं होता है तो वो कुछ भी लिख देते हैं. मेरी दो बहने हैं, इसलिए मुझे पता है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है”.
चहल ने कहा कि केवल इसलिए कि आप किसी के साथ दिखते हो, लोग आपके बारे में कुछ भी सोच लेते हैं और व्यूज बढ़ाने के लिए कुछ भी लिख देते हैं. असली दिक्कत तब होती है जब आप एक बार रिएक्ट कर देते हो. इसके बाद लोग आपको छेड़ने लगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आप कुछ कहोगे. इस स्टार स्पिनर ने कहा कि जवाब तो मुझे देना था बस सहीं समय का इंतजार था.

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा