30 मिनट योगा या वॉकिंग? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा असरदार, जानें एक्सपर्ट्स की राय
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक्सरसाइज के फायदों के बारे में न पता हो। ये आपके फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है। इसकी मदद से आप लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, क्योंकि यह हार्ट हेल्थ से लेकर ब्रेन, मेटाबॉलिज्म, गट हेल्थ को बूस्ट करता है और ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा एक्सरसाइज करके आपको मनचाहा बॉडी शेप पाने में भी मदद मिलती है। आप भले ही एक्सरसाइज का कोई सा भी फॉर्म चुनें, चाहे वो योग हो या फिर वॉक लेकिन जब आपका शरीर कसरत करता है तो आप कैलोरी को बर्न जरूर करते हैं, किसी से ज्यादा किसी से कम। लेकिन अगर आपका गोल इस समय शरीर से अतिरिक्त चर्बी को हटाना है तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि योग और वॉक की मदद से आप 30 मिनट के समय अंतराल में कितनी कैलोरी को जला सकते हैं। ताकि इस बात को ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए वेट लॉस का बेहतर ऑप्शन चुन सकें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
योग के फायदे
भारत में प्राचीन काल से ही योग का अभ्यास किया जा रहा है, इसमें बड़ी से बड़ी दिक्कतों को हील करने की क्षमता है। यह शरीर की शक्ति, लचीलेपन को बढ़ाने और तनाव के स्तर को कम करने के साथ ही वजन को कम करने में भी मददगार है। Osteopathic के मुताबिक, योग के कुछ फायदे इस प्रकार हैं-
1- योग करने से मांसपेशियों की ताकत और टोन में वृद्धि होती है। इससे लचीलेपन में भी सुधार होता है।
2- योग का अभ्यास एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करने में मददगार है।
3- अच्छी नींद लाने और स्ट्रेस को घटाने में सहायक है।
4- नियमित अभ्यास से वजन कम और मेंटेन किया जा सकता है।
5- योग से पीठ दर्द, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है।
30 मिनट के योग से कितनी कैलोरी कम होती है?
अब बात करते हैं कि अगर आप 30 मिनट तक योग का अभ्यास करते हैं तो कितनी कैलोरी को घटा सकते हैं। हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, 155 पाउंड का व्यक्ति 30 मिनट के हठ योग (Hatha Yoga) से 144 कैलोरीज, 185 पाउंड का व्यक्ति 168 कैलोरीज और 125 पाउंड का व्यक्ति करीब 120 कैलोरीज तक बर्न कर सकता है।
वॉक के फायदे
खुद को फिट रखने का वॉक एक सबसे आसान तरीका है। कुछ मिनट की वॉक आपको शारीरिक और मानसिक लाभ दे सकती है। रोजाना टहलने के फायदे इस प्रकार हैं-
1- डेली दिन में 30 मिनट तक वॉक करने से हाई बीपी और खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
2- अगर आपको बहुत अधिक तनाव है तो डेली वॉक करें क्योंकि इससे आप अधिक शांत और फोकस्ड होते हैं।
3- वजन कम करने के लिए भी पैदल चलना सबसे अच्छे व्यायामों में से एक है।
4- खाने के बाद वॉक करने से आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और इससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।
5- डेली वॉक करने से आप अपने जोड़ों को भी मजबूत रख सकते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।

युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त