OBC बैकलॉग भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
जबलपुर : उच्च शिक्षा विभाग की भर्ती में ओबीसी के बैकलॉग पदों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने मामले में मप्र लोक सेवा आयोग व अन्य से जवाब तलब किया है. एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को निर्धारित की है.
क्या है पूरा मामला?
यह याचिकाएं सागर निवासी लीलाधर लोधी, दीपक सिंह ठाकुर, इंदौर निवासी शुभम चौधरी, प्रेमलता, बालाघाट निवासी खुशबू चौरसिया व अन्य की ओर से दायर की गई हैं, जिनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व हितेंद्र गोहलानी ने पक्ष रखा. अधिवक्ताओं ने बताया कि आयोग ने 30 दिसंबर 2024 को उच्च शिक्षा विभाग में अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया. इसमें 2019 के पूर्व के अंग्रेजी विषय में ओबीसी वर्ग के कुल 31 बैकलॉग पदों को शामिल किया गया है. इसी में हेरफेर के आरोप लगे हैं.
सहायक प्राध्यापक पद के लिए हुई थी परीक्षा
दरअसल, आवेदकों की ओर से कहा गया कि आयोग ने 30 दिसंबर 2022 को अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापक के कुल 200 पद विज्ञापित किए थे. उसमें ओबीसी के बैकलॉग पद विज्ञापित नहीं किए गए थे. उसकी नियुक्ति प्रक्रिया अभी जारी है. याचिकाकर्ता 2022 की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें साक्षात्कार में कम अंक देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

सरकारी स्कूलों में घटती संख्या ने बढ़ाई चिंता, आखिर कहां हो रही कमी?
क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, मुंबई टी20 लीग की तारीखें घोषित
जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरा मेल, CM मान समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी
किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
प्यार ने तोड़ी धर्म और जेल की दीवारें, अनोखी शादी ने खींचा ध्यान
वॉर्नर के खिलाफ केस पर अब 24 जून को होगी सुनवाई
दलाल के जरिए मासूमों को बेचने का आरोप, पुलिस जांच तेज
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होता है हेपेटाइटिस