पुलिस की सतर्कता से बची बड़ी घटना: एंबुलेंस से यूपी ले जाई जा रहीं महिलाओं को किया गया रेस्क्यू
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डायल-100 पर एक सूचना मिली। बताया गया कि 13 महिलाओं का अपहरण कर उन्हें एक एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए रास्ते पर एंबुलेंस का पीछा किया। कुछ देर बात एंबुलेंस को पठा चौकी के पास रोक लिया गया। उसमें सभी महिलाओं को लवकुशनगर थाने लाया गया। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बागेश्वरधाम में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थीं। आरोप है कि ये महिलाएं धाम में चोरी, चैन स्नेचिंग समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। इसी कारण उन्हें धाम से बाहर किया जा रहा था।
एंबुलेंस में सवार बागेश्वरधाम के सेवादार ने बताया कि धाम में रह रहीं इन संदिग्ध महिलाओं को घर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं गईं। हम उन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। हमारा मकसद सिर्फ उन्हें धाम से हटाना था, इसलिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। हालांकि, बागेश्वरधाम ट्रस्ट या संस्था की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

क्या चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे धोनी? फैंस की बढ़ी धड़कनें
दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने को लेकर प्रियंका उत्साहित
नई तकनीक से बदलेगी जंग की तस्वीर, आसमान में दिखेगा इंसान-मशीन का संगम
पाकिस्तान लिंक की जांच तेज, जालंधर धमाके में CCTV बना बड़ा सबूत
एशिया पर मंडरा रहा संकट! सुपर अल-नीनो से भारत समेत कई देशों में मचेगा हाहाकार
भोपाल निगम की हाईटेक 8 मंजिला बिल्डिंग शुरू, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
MP बोर्ड की 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा आज से, CM ने छात्रों को किया मोटिवेट
मध्य प्रदेश में IAS ट्रांसफर लिस्ट जारी, जानें किसे मिला कौन सा विभाग