बैंकॉक गोलीकांड: 6 की गई जान, इलाके में तनाव
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक फूड मार्केट में 61 वर्षीय शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। घटना सोमवार को बैंकॉक के मशहूर ऑर टॉ कॉर मार्केट में हुई। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पुलिस के मुताबिक हमलावर की पहचान मिस्टर नोई के नाम से हुई है। वह मौके पर ही मृत पाया गया। बैंकॉक के बंग सू जिले के डिप्टी पुलिस चीफ वोरापत सुकथाई ने बताया कि फिलहाल इसे मास शूटिंग माना जा रहा है। हमलावर की मंशा की जांच हो रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गोलीबारी का थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रही झड़पों से कोई संबंध है।

प्लानिंग के तहत हुई चंद्रनाथ की हत्या? जांच में सामने आए कई राज
सुभेंदु के PA हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सुपारी किलर्स एंगल की जांच तेज
सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की हलचल, बैंकिंग और आईटी शेयरों में मिला-जुला रुख
बंगाल में हिंसा से हालात बिगड़े, भाजपा की जीत के बाद चार की मौत
कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर की पैड़ी पर नई व्यवस्था
बंगाल में हत्या के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव, BJP-TMC में जुबानी जंग
बिजली संकट का असर जलापूर्ति पर, लोगों की बढ़ी परेशानी
बंगाल में CM फेस पर सस्पेंस खत्म! अमित Shah आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान
सरकार बनाने के सवाल पर टीवीके घिरी, AIADMK ने विधायकों को सुरक्षित किया