वृक्षारोपण महाअभियान में सभी सहभागिता करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं। वृक्षारोपण के महाअभियान में सभी अपनी सहभागिता निभायें तथा रीवा को हराभरा और सुंदर बनाने में योगदान दें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हरियाली महोत्सव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में दुर्लभ तमाल का पौधा रोपा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, संस्कृति कर्मी, साहित्यकार, पत्रकार, विद्वतजन एवं छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने वृक्षारोपण किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान में रीवा शहर के चयनित स्थलों व सड़क के किनारे डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। पीटीएस, वेटनरी कालेज तथा इंजीनियरिंग कालेज की भूमि में वृहद वृक्षारोपण होगा। उन्होंने कहा कि सघन वृक्षारोपण से रीवा वृक्षों से अच्छादित हरीतिमा युक्त शहर होगा। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी का आहवान किया कि वृक्षारोपण में सहयोगी बनें। उप मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिये आयोजक जयराम शुक्ल को साधुवाद दिया।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि 15 सितम्बर तक रीवा शहर में डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। शहरी क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व आमजनों ने पेड़ दान किये हैं जिन्हें चिन्हित स्थलों में रोपा जा रहा है। मुनगा के एक लाख पौधे लगाये जा रहे हैं। वन विभाग भी 3 लाख 50 हजार पौधे लगा रहा है।

ग्रीन टी कब पीना ज्यादा फायदेमंद है? जानिए सही तरीका
तीस्ता मुद्दे पर चीन की सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव के संकेत
चुनावी हार के बावजूद इस्तीफा नहीं, ममता बनर्जी के फैसले पर सियासी बहस तेज
कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
न्यूनतम सैलरी ₹65,000 की मांग से 8वें वेतन आयोग पर चर्चा तेज