SI पर गिरी गाज: महिला के साथ रंगरेलियां, भीड़ ने पीटा, विभाग ने किया सस्पेंड
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र के खेड़ी इलाके में गुरुवार सुबह 6 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोहल्ले की महिलाओं ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसे डंडों से पीटा और कपड़े उतारकर बिजली के पोल से बांधने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद डीसीपी हंसराज सिंह ने SI सुरेश बुनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बुनकर पर पुलिस अधिनियम की धारा 7 और पुलिस रेगुलेशन के पैरा 221 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जबकि बुनकर से मारपीट के मामले में चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है
जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर पिछले दो महीनों से खेड़ी इलाके की एक विवाहित महिला के संपर्क में था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह वह महिला के घर में थी, तभी महिला के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुनकर नशे में था और मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहा था। उसकी स्थिति देखकर मोहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाओं ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। किसी ने वीडियो बना लिया और थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोर्स की मदद से बुनकर को भीड़ से निकालकर थाने लाया गया।
पुलिस ने इस मामले में क्या कहा?
थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक, बुनकर से मारपीट के मामले में चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज