फिर से बनेंगी क्लासिक टॉम‑स्टोरी: फीगे बोले—‘नो वे होम’ के बाद यह होगा रियल‑लाइफ न्यूयॉर्क स्पाइडर‑मैन
मुंबई : फिल्म स्पाइडर-मैन को भारत में दर्शकों से खूब प्यार मिला है। ऐसे में मार्वल की फिल्में देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के लिए एक राउंडटेबल इंटरव्यू के दौरान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कई अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के बारे में भी अहम जानकारी दी है।
टॉम हॉलैंड निभाएंगे स्पाइडर-मैन का किरदार
केविन फीगे ने बताया कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्माण इस गर्मी के आखिर में शुरू होने वाला है। फिल्म में टॉम हॉलैंड 2021 में आई 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के बाद पहली बार पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन की भूमिका में नजर आएंगे।
सड़कों के अपराध से निपटेंगे स्पाइडर-मैन
फीगे ने गोलमेज चर्चा के दौरान जो खुलासा किया उससे लगता है कि ब्रैंड न्यू डे 2017 की 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' की तरह, न्यूयॉर्क शहर पर आधारित एक जमीनी कहानी होगी। केविन फीगे ने 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के बारे में बताया 'टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन कहानियों में हम पहली बार उन्हें एक असली स्पाइडर-मैन के रूप में देखेंगे। वह अकेले ही शहर को बचाने की कोशिश करेंगे। वह दुनिया को खत्म करने वाली घटनाओं से लड़ने के बजाय, सड़क पर होने वाले अपराधों से निपटेंगे।'
डेस्टिन डैनियल क्रेटन होंगे फिल्म के निर्देशक
फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं। उनकी तारीफ करते हुए फीगे ने कहा 'डेस्टिन इस समय उस फिल्म पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। उनके आर्ट डिपार्टमेंट की दीवार पर आठ-नौ कॉमिक कवर लगे हैं जिन्हें वह इस फिल्म में जीवंत करने वाले हैं।'
फिल्म में होंगे ये किरदार
टॉम हॉलैंड और बर्नथल के अलावा, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में सैडी सिंक और लिजा कोलोन-जायस भी नजर आएंगे। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल