आदिवासी बच्चियों का शोषण: पुलिस कांस्टेबल पर बंधुआ मजदूरी और प्रताड़ना का गंभीर आरोप
रायपुर: पढ़ाई का सपना दिखाया, लेकिन हकीकत में जशपुर की दो मासूम बच्चियों को बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके के तिफरा पुलिस क्वार्टर में कैद कर नौकरानी बना दिया। जिन हाथों में कानून की रक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्हीं पुलिसकर्मियों ने इन बच्चियों से छह महीने तक बंधुआ मजदूरी कराई, मारपीट की और बाहरी दुनिया से दूर रखा। रविवार रात दोनों बच्चियां किसी तरह भागकर तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान पहुंचीं। वहां रोते हुए उन्हें देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सखी सेंटर पहुंचाया और जांच शुरू की।
जशपुर जिले की 13 और 16 साल की दो बच्चियां अपने कथित रिश्तेदारों के साथ पढ़ाई के लिए बिलासपुर आई थीं। लेकिन उन्हें सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा पुलिस कॉलोनी में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों के घरों में बंधक बनाकर रखा गया। दोनों बच्चियों को घर का सारा काम झाड़ू-पोछा, बर्तन, बच्चों की देखभाल तक कराई जाता था।
बच्चियों से पूछताछ के साथ ही उनके परिजनों से भी बयान लिए गए हैं। एक बच्ची की मां ने बताया कि उसने अपनी बच्ची को पढ़ाई न करने पर तीन महीने पहले भाई के पास भेजा था, ताकि वह प्राइवेट परीक्षा दे सके। उन्होंने किसी तरह की मारपीट या जबरन काम से इनकार किया है। दूसरी बालिका के परिजन ने भी यही बताया है और मारपीट की बात से इनकार किया है। फिलहाल दोनों बच्चियां बाल कल्याण समिति की निगरानी में हैं। -निमितेश सिंह, सीएसपी

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल