रेल यात्रियों को राहत, भोपाल से लखनऊ के बीच शुरू होगी तेज़ और आरामदायक सेवा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लखनऊ उत्तर प्रदेश जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अक्टूबर माह से भोपाल और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरु करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में सिटिंग वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी, जिसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास की सुविधा होगी। इसके बाद स्लीपर वर्जन की शुरुआत की जा सकती है।
दो राजधानियों के बीच यात्रा होगी सरल
भोपाल से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से एमपी और यूपी की राजधानियों में आना-जाना सरल हो जाएगा। यात्रियों को समय की बचत और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। भोपाल और लखनऊ के बीच अभी तक सीमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अत्याधुनिक सेमी-हाईस्पीड ट्रेन कम समय में लंबी दूरी तय करेगी।
इस रूट में ट्रेनों की संख्या कम
गौरतलब है कि वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली गिनी-चुनी ट्रेनें चलती हैं जिनमें अक्सर वेटिंग रहती है, खासकर स्लीपर और एसी श्रेणियों में। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी। यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो कम समय में अपनी यात्रा पूरी करना चाहते हैं।
सितंबर में होगा ट्रायल रन
भोपाल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल का कहना है कि ट्रेन चालाने की अभी तक डेट जारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अक्टूबर में ही शुरू की जाएगी। ट्रेन का रैक सितंबर की शुरुआत में भोपाल पहुंचेगा, जिसके बाद 10 से 15 दिन का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल के सफल रहने और रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संभावित मार्ग में भोपाल, विदिशा, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल किए जा सकते हैं।

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित