मंजुला श्रुति पर पति का जानलेवा हमला, गर्दन और पेट पर किए चाकू से वार
मुंबई : कन्नड़ अभिनेत्री मंजुला उर्फ श्रुति 20 वर्षों से अमरेश नाम के सख्श के साथ वैवाहिक जीवन में हैं। पिछले महीनों दोनों के बीच घरेलू विवाद की घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि, इसके बाद पति-पत्नी में सुलह हो गया था। इस मामले ने तब एक घातक रूप ले लिया, जब एक्ट्रेस के पति ने उन पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आइए जानते हैं क्या हुआ।
कैसे हुई घटना?
मंजुला श्रुति तीन महीने पहले अपने पति से अलग हो गई थीं और उन्होंने अपने पति के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने दोनों के बीच गुरुवार को सुलह करा दिया था और वो साथ रहने लगे थे। रिपोर्ट के मुताबिक सुलह होने के अगले दिन ही श्रुति पर कथित तौर पर उनके पति ने हमला किया, जब उनके बच्चे कॉलेज गए हुए थे। अमरेश ने पहले एक्ट्रेस पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और फिर उनकी पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया। कथित तौर पर उनका सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस ने कहा, ‘बाद में पड़ोसी वहां आए, झगड़ा रुकवाया और एक्ट्रेस को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया।’ बेंगलुरू के हनुमंतनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अमरेश को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम विवाह के बाद भी होता था झगड़ा
इस घटना के सामने आने पर वेस्ट डिवीजन के डीसीपी एस. गिरीश ने बताया, ‘कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकीं मंजुला उर्फ श्रुति को अमरेश से प्यार हो गया था और उन्होंने उनसे शादी कर ली थी। अमरेश एक ऑटो चालक हैं। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। जांच में पता चला है कि वैवाहिक जीवन में अनबन के कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन महीने पहले, मंजुला ने अपने पति पर दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले गुरुवार को ही मध्यस्थता के बाद दंपति फिर से साथ रहने लगे थे।’
जांच जारी है
इस पूरी घटना की जांच जारी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद इस मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां