दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर की गंभीरता पर शोएब इब्राहिम का बड़ा बयान
मई महीने में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लीवर में स्टेज 2 के कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद जून में एक्ट्रेस के लीवर में मौजूद घातक ट्यूमर को सर्जरी के जरिए काटकर निकाला गया था। अब करीब एक महीने बाद अभिनेत्री के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं कि शोएब ने क्या खुलासा किया।
शोएब इब्राहिम ने किया ये खुलासा
अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा, ‘पहले हमें लगा कि अगर ट्यूमर को हटा दिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा। जहां तक शरीर की बात है, तो फिलहाल कैंसर की कोशिकाएं मौजूद नहीं हैं। हालांकि, हमें जो रिपोर्ट मिली है, उससे स्थिति और गंभीर होने का संकेत मिला। ट्यूमर को ग्रेड तीन के रूप में डिटेक्ट किया गया था और वह बहुत खराब स्थिति में था, जिसका मतलब है कि यह काफी खतरनाक था। इससे उसके दोबारा होने की संभावना काफी होती है।’
दवाएं बढ़ाई जा सकती हैं
आगे शोएब इब्राहिम ने बताया, ‘सर्जरी के बाद डॉक्टर ने दवाई दी। हालांकि अभी कैंसर के सेल्स नहीं हैं, लेकिन अगर भविष्य में कोई पाया जाता है, तो दवाइयों की खुराक बढ़ा दी जाएगी और उसे नसों के जरिए दवा दी जाएगी। यह इलाज एक साल, डेढ़ साल या दो साल भी चल सकता है। हर तीन हफ्ते में स्कैन किए जाएंगे।’
दीपिका कक्कड़ ने खुद किया था खुलासा
दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद के कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बाद जब वो जांच के लिए अस्पताल गईं तो डॉक्टरों को लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला, जो स्टेज 2 का कैंसर निकला। इस खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था।

चमत्कारी धाम का रहस्य! दक्षिण में बसे इस खाटू श्याम मंदिर की महिमा
शनि की उल्टी चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों को मिलेगा धन और प्यार
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल