देवकीनंदन ठाकुर पर जानलेवा साजिश? पुलिस ने जांच शुरू की, साइबर सेल भी अलर्ट
मथुरा: वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार धमकी मंदिर कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक ऑडियो मैसेज के जरिए भेजी गई, जिसमें धमकाने वाले ने कहा, "ज्यादा होशियारी न करें, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।"
धमकी देने वाले ने कहा –"एक महीने में उड़ाएंगे"
यह ऑडियो संदेश 3 जुलाई 2025 को दोपहर 3:25 बजे मंदिर कार्यालय के मोबाइल नंबर पर भेजा गया। भेजने वाले का मोबाइल नंबर 9892941029 है, जिससे यह मैसेज भेजा गया। आरोपी ने खुद को छिपाते हुए कहा कि महाराज जी को एक महीने में जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय कुमार शर्मा ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP),मथुरा को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी देवकीनंदन ठाकुर को धमकियां मिल चुकी हैं और एक बार उनकी गाड़ी पर हमला भी हो चुका है।
भय और चिंता का माहौल
इस घटना के बाद मंदिर परिसर, अनुयायियों और परिवारजनों के बीच भय और असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों में रोष है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मथुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से व्हाट्सएप ऑडियो की सत्यता और नंबर के मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षा की अपील
शिकायत पत्र में अपील की गई है कि देवकीनंदन ठाकुर की जान-माल की रक्षा के लिए तुरंत कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो भक्तों के बीच आक्रोश फैल सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास