सीएम फडणवीस, शिदे समेत बीजेपी के नेता ठाकरे परिवार से मांगे माफी
मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से ठाकरे परिवार से माफी मांगने की मांग की है। माफी मांगने की बात दिशा सालियन मौत मामले में मुंबई एसआईटी द्वारा हत्या या किसी साजिश की संभावना को खारिज करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करने के बाद आया है।
एसआईटी रिपोर्ट के बाद संजय राउत ने बीजेपी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है और सीएम देवेंद्र फडणवीस से आदित्य ठाकरे से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि नारायण राणे के बेटे नितेश राणे, फडणवीस, बीजेपी के अन्य नेता, एकनाथ शिंदे सभी को आदित्य ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राउत ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने दिशा सालियन की मौत वाले मामले में जानबूझकर आदित्य ठाकरे का नाम लेकर उनका चरित्र हनन किया।
बता दें एसआईटी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिशा सालियन की मौत एक दुर्घटना थी। गिरने से उसकी मौत हुई थी। जांच में किसी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। जांच के दौरान सभी गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल डेटा की जांच की गई है। दिशा सालियन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मलाड स्थित इमारत से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। उस समय बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि इस मामले में बड़े नेताओं की संलिप्तता हो सकती है और नाम लेकर आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया था।
अब एसआईटी रिपोर्ट सामने आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) बीजेपी को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित अभियान चलाने का दोषी ठहरा रही है। राउत ने कहा कि इन झूठे आरोपों ने न सिर्फ आदित्य ठाकरे की छवि खराब करने की कोशिश की, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति को भी गंदा किया। अब जब सच्चाई सामने आ गई है तो क्या यह नेताओं की नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे माफी मांगें?

Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी