Q1 रिजल्ट के बाद गिरा D-Mart का शेयर, राधाकिशन दमानी की कंपनी पर दबाव
नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी और निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के Q1 अपडेट से निवेशकों को निराशा हाथ लगी है, जिसके चलते डीमार्ट के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आ गई। डीमार्ट के शेयर 4262 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी ₹15,932.12 करोड़ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू हासिल किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹13,711.87 करोड़ से 16.2% ज्यादा है।
कंपनी ने बताया कि 30 जून, 2025 तक, उसके देश भर में 424 स्टोर संचालित हैं, और वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 6 नए स्टोर जोड़े गए, जिनमें आगरा में एक प्रमुख स्टोर भी शामिल है, जो गाजियाबाद के बाद राज्य में कंपनी का पहला बड़ा विस्तार है। देश में के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को रिटेल बिजनेस के लिए एक उच्च संभावना वाले बाजार के रूप में देखा जाता है, और डी-मार्ट के कदम पर बाजार पर्यवेक्षकों की कड़ी नजर है।
कैसे रहे Q1 अपडेट
Q1 अपडेट में यह अच्छा अपडेट Q4FY25 में कमजोर प्रदर्शन के बाद आया है। उस दौरान कंपनी ने कुल रेवेन्यू में 17% की वृद्धि के बावजूद ₹551 करोड़ के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 2% की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की थी।
वहीं, इस तिमाही में EBITDA 1.2% बढ़कर ₹955.3 करोड़ हो गया, हालांकि मार्जिन दबाव में रहे। वहीं, EBITDA मार्जिन एक वर्ष पहले की अवधि में 7.4% से घटकर 6.4% हो गया।
Dmart के शेयरों का प्रदर्शन
इस साल अब तक डीमार्ट के शेयरों ने 23 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल में रिटर्न का यह आंकड़ा 92 फीसदी है। 2 जुलाई को डीमार्ट के शेयर 1.35 फीसदी कमजोरी के साथ 4391 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के अलावा आज इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, पंजाब नेशनल बैंक, नायका और अरबिंदो फार्मा समेत कुछ अन्य शेयर भी सुर्खियों में रहेंगे।

ललित मोदी का दावा- 2008 का फैसला पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
ललित मोदी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, थरूर पर साधा निशाना
पीएम मोदी करेंगे सूरत और दमन में बड़े निवेश की परियोजनाओं का उद्घाटन
स्टंट के चक्कर में जेल की हवा, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर कार्रवाई
कोहली के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका, रोहित-हार्दिक भी अनफिट
फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन
राम चरण की एंट्री पर थिएटर में गूंजा शोर, पत्नी का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
सीएम शिवकुमार तय करेंगे मंत्री विभाग, प्रियांक खरगे ने किया स्पष्ट बयान
राम चरण की 'पेद्दी' पर आए जबरदस्त रिएक्शन, फैंस बोले- पैसा वसूल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में जल्द एंट्री की संभावना