बाल गृह में बच्चों पर हो रहा अत्याचार? परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
हटकेशर स्थित बाल गृह में निवासरत बालकों को प्रताड़ित कर उनके साथ दुव्यर्वहार करने का आरोप लगाते हुए पालकों ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायतकी है। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे पालक गोकुलराम साहू ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मेरी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मैंने अपने पुत्र को हटकेशर स्थित बालक बालगृह धमतरी में प्रवेश कराया था, लेकिन यहां बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बालगृह से बच्चे को निकालने का प्रयास किया तो संस्था संचालक द्वारा मेरे बच्चे पर नशापान करने का आरोप लगाया गया। एक साल पहले मेरे पुत्र ने मारपीट और दुव्यर्वहार से हताश होकर अपने गले को रेजर से काट लिया था। उन्होंने बताया कि अन्य बच्चों के साथ भी इस प्रकार दुर्व्यहार से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दोष सिद्ध होने पर की जाएगी कार्रवाई
मौके पर नागू ध्रुव, नरेश साहू, अंकुश साहू व परिजन उपस्थित थे। इधर जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक का कहना है कि हटकेशर बालक बाल गृह का बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा समय-समय पर जांच-पड़ताल किया जाता है। इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि बच्चों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। टीम बनाकर इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी। साथ ही दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा