हानिया-दिलजीत की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
नई दिल्ली। 27 जून को दिलजीत दोसांझ अपनी हिट फ्रेंचाइजी सरदार जी की तीसरी कड़ी लेकर सिनेमाघरों में लौटे। दर्शक लंबे समय से अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब यह थिएटर्स में आई तो भारतीय ऑडियंस को बड़ा झटका लगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि सरदार जी 3 को भारत में नहीं बल्कि सिर्फ विदेशों में रिलीज किया गया। इसकी वजह थीं फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर। पाक एक्ट्रेस के फिल्म में आने से खूब बवाल मचा हुआ है। हालांकि, विदेशी बाजार में सरदार जी 3 पर विवाद का कोई असर नहीं पड़ा है।
सरदार जी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जी हां, विदेशों में सरदार जी 3 जमकर नोट छाप रही है। हाल ही में, दिलजीत दोसांझ ने अपनी पंजाबी फिल्म के दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का डाटा शेयर किया है। अभिनेता के पोस्ट के मुताबिक, सरदार जी 3 ने दो दिन में ओवरसीज मार्केट में 11.03 ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
दूसरे दिन बढ़ी सरदार जी 3 की कमाई
ओवरसीज में सरदार जी 3 की ओपनिंग भले ही सुस्त रही, लेकिन दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म का फर्स्ट डे का कलेक्शन 4.32 करोड़ रुपये था, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई है जहां यह अच्छा कलेक्शन कर रही है।
सरदार जी 3 की कास्ट-कहानी
सरदार जी 3 एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है जिसमें दिलजीत दोसांझ और हानिया के अलावा नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी जग्गी और उसकी घोस्ट फ्रेंड पिंकी की है जो लंदन के एक हवेली से भूत भगाने के लिए आते हैं। सरदार जी 3 के बाद दिलजीत पंजाब 95 और सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा