भगदड़ पर कांग्रेस हमलावर: राहुल और खड़गे ने उठाए सवाल, जांच की मांग
नई दिल्ली, ओडिशा के पुरी स्थित श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार सुबह हुई भगदड़ की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने इस हादसे को बेहद दुखद और दर्दनाक बताया। साथ ही पीडि़तों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। बता दें कि इस हादसे में अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुबह करीब चार बजे रथ यात्रा के दर्शन के लिए जुटे थे। वहीं इस हादसे को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी गहरा दुख जताया।
उन्होंने कहा कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था का नतीजा है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। खडग़े ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को भी 500 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे और अब यह हादसा हुआ है। यह साफ दर्शाता है कि प्रशासन की तैयारी पूरी तरह नाकाम रही। साथ ही खडग़े ने राज्य सरकार से इस मामले में गंभीर जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राहत कार्य तेज करे प्रदेश सरकार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह त्रासदी इस बात की गंभीर याद दिलाती है कि इस तरह के बड़े आयोजनों के लिए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारी बहुत मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने ओडिशा सरकार से राहत कार्यों को तेज करने की अपील की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हरसंभव मदद करने को कहा। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति गंभीर संवेदतना व्यक्त की। राहुल ने कहा कि मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा