इंदौर में पुलिस व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, DGP ने दिए सुधार के सुझाव
इंदौर | आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इंदौर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें पुलिस आयुक्त इंदौर के अधीनस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) जोन, संबंधित उपमहानिरीक्षक (DIGs), पुलिस अधीक्षक (SPs) एवं कुछ अनुविभागीय अधिकारी (SDOPs) भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रदेश में अपराध, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा उभरती चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। DGP ने अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया और कुछ महत्त्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए।

पुलिस महानिदेशक ने अपने अनुभवों के आधार पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय समन्वय और खुफिया तंत्र की मजबूती अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के अंत में DGP ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करें, आम जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता से प्रतिक्रिया दें और पुलिस-जन संवाद को प्राथमिकता में रखें।

यह समीक्षा बैठक न सिर्फ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा तय करने वाली रही, बल्कि इसमें भाग लेने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नीतिगत मार्गदर्शन और नवाचार पर आधारित संवाद का एक महत्त्वपूर्ण मंच भी बनी।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा