शिव महापुराण कथा के लिए भिलाई तैयार: पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे पावन कथा, भक्तों में भारी उत्साह
Pandit Pradeep Mishra: भिलाई के जयंती स्टेडियम में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा फिर एक बार होने जा रही है। आपको बता दें कि इस बार ये कथा सावन महीने में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक होगी। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के द्वारा दूसरी बार सावन के इस महीने में शिवकथा का आयोजन किया जायेगा। कथा में आने वाले लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है।
इस दौरान आज कथा स्थल जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजक दया सिंह समेत नगर निगम, बीएसपी टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस प्रशासन ने कथा स्थल का निरीक्षण किया है। आपको बता दें कि यहां कथा के 15 दिन पहले डोम शेड सहित पंडालों का निर्माण होगा।
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक दया सिहं ने बताया कि पिछली बार सभी भिलाई वासियों ने संकल्प लिया था कि सावन में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराई जाएगी। अब यह संकल्प अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थल निरीक्षण के बाद जल्द ही भूमिपूजन होगा और उसके बाद डोमशेड तैयार की जाएंगी।

राम चरण की 'पेद्दी' पर आए जबरदस्त रिएक्शन, फैंस बोले- पैसा वसूल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में जल्द एंट्री की संभावना
गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा