शादी के सिर्फ 20 दिन बाद, आशिक ने दूल्हा-दुल्हन का रास्ता रोका, और फिर...
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के 20 दिन बाद ही एक दुल्हन को उसका आशिक उसके पति के सामने से भगा ले गया. दूल्हा बेचारा कुछ न कर पाया. क्योंकि आशिक के साथ दो और लोग भी थे. दूल्हे ने उन लोगों का विरोध तो किया लेकिन तीनों ने उसकी पिटाआ कर डाली. दुल्हन खुद भी आशिक के साथ ही भागना चाहती थी. इसलिए बड़े आराम से उसके साथ चली भी गई और यहां तक कि पीछे मुड़कर भी नहीं देखा.
मामला मस्तूरी क्षेत्र का है. यहां जो दुल्हन भागी वो भी सोनम सोनम रघुवंशी से कम नहीं हैं. दरअसल, इस केस में भी शादी के बाद पत्नी का धोखा देना है. अंतर केवल इतना है कि इस मामले में पति की हत्या नहीं की, बस उसे बीच रास्ते छोड़कर भाग गई. पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
20 दिन पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना क्षेत्र निवासी अंकित महिलांगे की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई. वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
अंकित जब तक खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई. युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. सोशल मीडिया से लेकर हर कहीं अब ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है.

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास