शाहरुख खान को धमकी देने वाले वकील फैजान खान सोनम रघुवंशी के लिए बने ढाल
इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस इन दिनों खूब चर्चा में हैं. राजा की हत्या के आरोप में 8 लोग अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी उनकी खुद की पत्नी सोनम है. हर कोई चाहता है कि राजा के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. इस बीच रायपुर के एक वकील ने सोनम का केस लड़ने का दावा किया है.
रायपुर के मशहूर वकील फैजान खान ने एक सनसनीखेज ऐलान किया है कि वह पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम का केस लड़ने को तैयार हैं. वकील फैजान खान ने एक ईमेल लिखकर मीडिया को बताया कि सोनम के भाई ने पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में उनसे संपर्क किया था.
सोनम के केस में क्या होगा अगला कदम?
फैजान खान की लीगल टीम ने सोनम के परिवार से मुलाकात की और केस की बारीकियों पर चर्चा की. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडवोकेट फैजान खान जल्द ही अपना वकालतनामा दाखिल करेंगे, जिसके बाद वह आधिकारिक तौर पर सोनम रघुवंशी का प्रतिनिधित्व करेंगे. सोनम रघुवंशी के मामले में फैजान खान की एंट्री ने इसे और भी रोचक बना दिया है. क्योमकि वकील मोहम्मद फैजान खान पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं.
काफी चर्चा में रहे हैं वकील फैजान खान?
उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज किया था और हाल ही में एक भ्रामक विज्ञापन मामले में शाहरुख को नोटिस भी भेजा था. इसके अलावा, फैजान खान उस वक्त विवादों में आए जब उन पर शाहरुख को धमकी देने और 50 लाख रुपये की उगाही का आरोप लगा. हालांकि, फैजान खान का दावा है कि उनका फोन चोरी हो गया था और धमकी भरा कॉल किसी और ने किया.
शाहरुख से पुराना विवाद भी है वकील का
फैजान खान का शाहरुख खान से पुराना विवाद भी है. उन्होंने 1994 की फिल्म अंजाम में शाहरुख के किरदार द्वारा हिरण शिकार के अपमानजनक उल्लेख पर आपत्ति जताई थी. यह विवाद अब भी उनके और बॉलीवुड स्टार के बीच तनाव का कारण बना हुआ है.

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास