बिजली लाइन बनी मौत का जाल: बालाघाट में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 3 लोग जिंदा जल गए. तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी, जब तीनों लोग सुबह के समय घर से बाइक पर मंदिर जाने के लिए निकले थे. तभी गुलपुर के जंगल वाले मार्ग पर बाइक सवार हाईटेंशन तार की चपेट आ गए. तीन लोगों की जलकर मौत हो गई.
करंट की चपेट में आकर जिंदा जले 3 लोग
इस हादसे में मरने वालों की पहचान सर्रा निवासी सेवकराम पांचे उम्र 30 साल, उनकी पत्नी रेणुका पांचे (28) और भाई भोजराज पांचे (28) के रूप में हुई है. ये तीनों लोग बाइक पर सवार होकर देवलगांव मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे. इसी दौरान लांजी के सर्रा से नेवरवाही मार्ग से गुजर रहे थे. वहीं एक पेड़ की टहनी टूटकर जमीन पर गिरी हुई थी, जिस पर हाईटेंशन लाइन का तार पड़ा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था, जो बाइक सवार को नजर नहीं आया.
रास्ते में गिरे तार की चपेट में आई बाइक
इसी लाइन की चपेट में बाइक सवार आ गए और करंट से झुलसने के कारण घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. उनके शरीर का काफी हिस्सा जल गया. वहीं बाइक जलकर खाक हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और देवर हैं. हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कई बार क्षेत्र में झूलते तारों और जर्जर बिजली पोलों की शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
ग्रामीणों ने लापरवाह अफसर पर कार्रवाई की मांग की
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया. ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं इस घटना पर क्षेत्रीय विधायक ने दुख जाहिर करते हुए कहा, "मृतकों के परिवार वालों को शासन की ओर से पूरी सहायता की जाएगी."
मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा मुआवजा
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री दीपक उईके ने कहा, "विद्युत कंपनी की ओर मृतकों के परिवार को 4-4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बीती रात तेज बारिश हो रही थी, जिससे पेड़ की एक डाली बिजली की लाइन पर गिर पड़ी थी और तार टूटकर नीचे गिर गया था. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ."

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह