यूपी के 26 जिलों में चलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
जनजाति बहुल गांवों में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मुहिम तेज होने जा रही है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए प्रदेश के 26 जिलों को चुना गया है, जहां ब्लाक और ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर जनजातीय समाज के लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2024 को किया था। प्रदेश में अभियान के लिए चिह्नित किए गए जिलों में अंबेडकरनगर, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मीरजापुर, पीलीभीत, प्रयागराज, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और सोनभद्र शामिल हैं।
इनके 47 ब्लाक व 517 ग्रामों में मिशन मोड पर काम किया जाएगा। अभियान के तहत जनधन खाते खोले जाएंगे। पात्रों को आयुष्मान भारत योजना और पीएम किसान योजना, छात्रवृत्ति आदि का लाभ दिया जाएगा। अन्य सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाओं से भी इन गांवों को संतृप्त किया जाना है।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार अभियान में ग्राम्य विकास, जल जीवन मिशन, जल शक्ति, ऊर्जा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य एवं रसद, महिला कल्याण एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, पंचायती राज, पर्यटन, एमएसएमई आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।

शिवकुमार कैबिनेट में खलबली, रामलिंगा रेड्डी का फैसला राजनीति में उठा सकता भूचाल
नया अध्याय रक्षा क्षमता का: भारत में जल्द आएंगे अत्याधुनिक ड्रोन
10 न्यूक्लियर बम बनाने की क्षमता? UN एजेंसी के लिए ईरान का परमाणु ठिकाना चुनौती
ट्रंप बोले- उनसे मिलकर सम्मानित महसूस करूंगा, हॉर्मुज को लेकर चर्चा संभव
सियासत में नया मोड़: TMC टूट की कगार पर, BJP सक्रिय
पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का आह्वान: हरित भारत के लिए मिलकर करें प्रयास
समिक भट्टाचार्य के खुलासे से बंगाल की राजनीति में नई बहस शुरू
भारत-रूस रक्षा सहयोग को मिलेगा बल, Su-57 पर साथ काम करने को तैयार मॉस्को