मानसून में आंखों को संक्रमण से कैसे बचाएं: 5 असरदार घरेलू टिप्स
मानसून के समय हवा में नमी रहती है, जिसके कारण हवा में गंदगी रह जाती है. इसी गंदगी के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं जिससे आंखों में Conjunctivitis होने का खतरा भी बढ़ जाता है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ 5 आसान घरेलू टिप्स इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं जिनसे आंखों में इन्फेक्शन होने के खतरे को टाल सकते हैं.
मानसून का मौसम अपने साथ ठंडक और राहत तो लाता है, लेकिन साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. खासकर आंखों के संक्रमण का. आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है. इस बारे में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आई डिपार्टमेंट में डॉ. एके ग्रोवर ने बताया है. डॉ. ग्रोवर बताते हैं किमानसून में हवा में नमी बहुत बढ़ जाती है। ये नमी बैक्टीरिया और वायरस को तेजी से पनपने का मौका देती है, जो आंखों में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं. बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर जाता है जो अक्सर गंदा होता अगर ये पानी सीधे या हाथों के ज़रिए आंखों तक पहुंचता है, तो इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में आपको आंखों की देखभाल करना जरूरी है. आंखों को मानसून में संक्रमण से बचाव के लिए ये 5 घरेलू टिप्स आप अपना सकते हैं.
1 आंखों को बार-बार न छुएं
हाथ अगर साफ नहीं है तो आंखों को बार-बार न छुएं. गंदे हाथ इन्फेक्शन को बुलावा देते हैं. अगर आंखों को छूना जरूरी है तो पहले साबुन से अच्छे से हाथ धो लें.
2 सामान साझा न करें (Sharing)
किसी का रूमाल, तौलिया, चश्मा, आई ड्रॉप या मेकअप यूज़ करना आंख आने की बीमारी को बहुत तेजी से फैल सकता है. यह एक संक्रामक रोग है, इसलिए आंखों के लिए अपना सामान ही इस्तेमाल करें.
3 Eye Products का सावधान से इस्तेमाल
मानसून में अगर आप गंदे हाथों से Eye Makeup या लेंस लगाते हैं, तो आंखों में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं और इन्फेक्शन हो सकता है. हाथों को हमेशा साबुन से धोकर साफ रखें.
4 Contact Lens की लापरवाही
मानसून में अगर कॉन्टैक्ट लेंस को सही से साफ न किया जाए या लंबे समय तक पहना जाए, तो बैक्टीरिया आंखों में संक्रमण फैला सकते हैं. आंखों से संबंधित सभी सामान की सफाई करते रहें.
5 खुद से कोई भी Eye Drop आंखों में न डालें
अगर आंखों में तेज जलन, पानी आना, लालिमा या सूजन महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें. खुद से दवा या आई ड्रॉप न डालें.

कांग्रेस की सूची: सात उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में नामांकित
शिक्षा के नाम पर अवैध मदरसे का खेल: मंदसौर में बिना अनुमति संचालित संस्थान पर प्रशासन सख्त, केस दर्ज करने के निर्देश
गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास
सड़क पर बिखरी चीख-पुकार: रायसेन में तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकराईं, चार यात्रियों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी
मंत्रालयों के आबंटन पर कर्नाटक में नया सियासी बवंडर: नाराज मंत्रियों की फेहरिस्त लंबी, डीके शिवकुमार की कैबिनेट में असंतोष के सुर
खिड़कियों के कांच टूटे, सहमे रहे मुसाफिर: बड़वानी में बस पर पथराव की सनसनीखेज वारदात, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
MLC चुनाव में उद्धव-शिंदे शिवसेना का मतभेद, कार्यकर्ताओं ने बताया विचारधारा एक
जगदलपुर केंद्रीय जेल फिर सुर्खियों में, 5 दिन में दूसरी मौत से मचा हड़कंप