चौकी में तोड़फोड़-मारपीट: दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कानून हाथ में लेना पड़ा भारी
शहर के होलीक्रॉस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में घुसकर शुक्रवार की रात 2 भाइयों ने चोरी, तोडफ़ोड़ व आरक्षक के साथ मारपीट (Constable beaten) की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों वहां से भाग निकले। पीडि़त आरक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
शहर के होलीक्रॉस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में बालमिकी तिर्की आरक्षक के पद पर पदस्थ है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपना स्मार्ट वॉच व ईयर बड चौकी के गार्ड रूम में टेबल पर रखकर बाथरूम गया था। इसी बीच चौकी के सामने फल बेच रहे दुकानदार ने शोर मचाया और कहा कि सुमित सारथी (Constable beaten) पुलिस चौकी से चोरी कर भाग रहा है।
आवाज सुनकर आरक्षक (Constable beaten) बाथरूम से बाहर निकला तो टेबल पर उसका स्मार्ट वॉच व इयर बड नहीं था। फल दुकानदार के बताने पर वह मिशन अस्पताल के समीप ही सुमित सारथी के घर गया और पुलिस चौकी में घुसकर चोरी करने की बात पूछी। इस पर सुमित ने कहा कि क्या मैं तुमको चोर दिखता हूं, इसके बाद आरक्षक वापस अपने चौकी में आ गया।
भाई के साथ चौकी पहुंचकर मचाया उत्पात
आरक्षक चौकी में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच रात करीब 10.50 बजे सुमित सारथी अपने भाई सुजीत सारथी के साथ आया और चौकी के बाहर से ही आरक्षक को गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान सुमित ने सडक़ से ईंट उठाकर चौकी के अंदर फेंक दिया। आरक्षक द्वारा मना करने पर दोनों भाई चौकी के अंदर घुस गए और आरक्षक से गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगे। इस दौरान दोनों भाइयों ने आरक्षक के साथ मारपीट (Constable beaten) भी की।
आरक्षक ने प्रभारी को दी सूचना
दोनों भाइयों के आतंक से भयभीत आरक्षक (Constable beaten) ने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को दी। वहीं सूचना पर डायल 112 वाहन भी मौके पर पहुंच गया। चौकी प्रभारी व अन्य स्टाफ के पहुंचने से पहले ही दोनों भाई वहां से फरार हो गए।
आरक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस चौकी में घुसकर चोरी करने, तोडफ़ोड़ व मारपीट करने की रिपोर्ट आरक्षक (Constable beaten) ने कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर धारा 305(ए), 331 (4), 296, 391 (3), 132, 221, 121 (1), 3(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’
विश्व पर्यावरण दिवस पर “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल
प्रकृति मित्र बनकर धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए लगायें पेड़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुरक्षा व्यवस्था का नया युग, BSF-SSB तैनाती वाले इलाकों में हाईटेक निगरानी
मीनाक्षी नटराजन के विरोध के बीच कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दांव
पुलिस को देखकर भागते थे पारधी, अब उनके बच्चे बैठ रहे एसपी के साथ