सायरन की तेज आवाज, आसमान से बरसती मिसाइलें और बंकरों में छिपते लोग
नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच शनिवार को तनाव उस वक्त और बढ़ गया, जब दोनों ओर से ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए गए। ईरान ने इजरायल पर हमला तब किया, जब इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था।
इजरायल ने अपने पुराने दुश्मन ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए अब तक का सबसे बड़ा हमला किया।
आईए जानते हैं दोनों देशों के बीच चल रहे टकराव में अभी तक क्या-क्या हुआ...
- शनिवार तड़के इजरायल के दो सबसे बड़े शहर तेल अवीव और यरुशलम में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।
- दोनों शहरों को लोगों को सायरन बजते ही सुरक्षित स्थान पर भागना पड़ा।
- इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं।
- इजरायली सेना के अनुसार, ईरान की ओर से दर्जनों मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कुछ को रोक दिया गया।
- ईरान के इन हमलों में इजरायल में क्या नुकसान हुआ है और हताहतों की संख्या क्या है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
- इजरायली मीडिया के अनुसार, तेल अवीव में एक संदिग्ध मिसाइल गिरी।
- रॉयटर्स ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने जेरूसलम में एक जोरदार धमाका सुना।
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों से कहा है कि इजरायली हमलों के बाद अभी और हमले होने वाले हैं।
- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया।
- अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा- ईरानी राष्ट्र को यह गारंटी देते हैं कि हमारी प्रतिक्रिया आधी-अधूरी नहीं होगी।
- ईरान की समाचार एजेंसी फार के अनुसार, तेहरान ने शुक्रवार रात दो हवाई हमलों के बाद शनिवार को हवाई हमलों की तीसरा फेज शुरू किया।
- एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि इजरायल में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं होगी और बदला लेना दर्दनाक होगा।
- इजराइल की एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि शुक्रवार रात तेल अवीव क्षेत्र में 34 लोग घायल हुए, जिनमें से ज़्यादातर को मामूली चोटें आईं।
- बाद में इजरायली पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राशिफल 06 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं
राज्य के 7 जिलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत आजीविका कार्यक्रम
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव
पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण
‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’