गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में थे सवार, हादसे में शामिल
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है. इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा एक पेड़ से विमान के टकरा जाने से हुआ.
हालांकि, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है. विमान में कुल 10 क्रू मेंबर के सवार होने की बात सामने आ रही है. विजय रुपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2016 से लेकर 2021 के बीच कुल दो कार्यकाल में वे गुजरात के सीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से वह विधायक चुने जाते रहे हैं.
किस तरह हुआ ये विमान हादसा?
जानकारी के मुताबिक लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने यानी टेक ऑफ के 1 मिनट भीतर ही प्लेन क्रैश हो गया. आसमान में करीब 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही प्लेन के क्रैश होने की बात की जा रही है. विमान AI-171 में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे. विमान की कमान फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे.

‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’
विश्व पर्यावरण दिवस पर “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल
प्रकृति मित्र बनकर धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए लगायें पेड़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुरक्षा व्यवस्था का नया युग, BSF-SSB तैनाती वाले इलाकों में हाईटेक निगरानी
मीनाक्षी नटराजन के विरोध के बीच कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दांव
पुलिस को देखकर भागते थे पारधी, अब उनके बच्चे बैठ रहे एसपी के साथ