सुपरमैन के सामने लूथर की चुनौती
नई दिल्ली। हॉलीवुड की सफल सुपरहीरो मूवी फ्रेंचाइजी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सुपरमैन का नाम जरूर शामिल होता है। पर्दे पर एक बार फिर से सुपरमैन वापसी करने के लिए तैयार है, इस बार रिपोर्टर क्लार्क केंट उर्फ सुपरमैन का चेहरा नया होगा और मूवी में रोमांच भी बड़ा दिखेगा। मेकर्स की तरफ से बुधवार को सुपरमैन का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
जिसे देखने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है। आइए जानते हैं कि सुपरमैन के ट्रेलर में इस बार क्या कुछ अनोखा और नयापन नजर आ रहा है।
सुपरमैन के सामने लूथर की बड़ी चुनौती
सुपरमैन के पिछले भागों में देखा गया है कि लेक्स लूथर सुपरमैन का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह सुपरमैन की शक्तियों को हासिल करके उसका खात्मा कर और इंसानियत को मिटाकर पूरी दुनियाभर में राज करना चाहता है। लेकिन हर बार उसे सुपरमैन के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ती है।
लेकिन नए जमाने की सुपरमैन में लेक्स लूथर और भी अधिक ताकतवर बन गया है। इस बार सिर्फ सुपरमैन ही नहीं बल्कि उसके परिवार और गर्लफ्रेंड रिपोर्टर लुइस लेन को नुकसान पहुंचाना चाहता है। जिसकी झलक आपको फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर में साफ देखने को मिलती है। डीसी सुपरहीरो यूनिवर्स की इस अगली पेशकश का निर्देशक हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स गन ने किया है और उनके काम के जादू का असर सुपरमैन के इस ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो 2 मिनट 16 सेकेंड का सुपरमैन का ये फाइनल ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर है, जो फैंस के दिलों को जीत रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सुपरमैन की इस अगली किस्त में एक बार फिर से सिनेप्रेमियों को अपने फेवरेट सुपरहीरो का धांसू अवतार देखने को मिलेगा।
कब रिलीज हो रही है नई सुपरमैन
इस बार की सुपरमैन में नए किरदारों की एंट्री हुई है। इसकी स्टार कास्ट के बारे में जिक्र किया जाए उसमें हॉलीवुड स्टार्स डेविड कोरेनस्वेट, राचेल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट और नाथन क्रिस्टोफर फिलियन जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। गौर किया जाए सुपरमैन की रिलीज डेट की तरफ तो करीब एक महीने बाद 11 जुलाई 2025 को ये सुपरहीरो मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण
‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’
विश्व पर्यावरण दिवस पर “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल
प्रकृति मित्र बनकर धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए लगायें पेड़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुरक्षा व्यवस्था का नया युग, BSF-SSB तैनाती वाले इलाकों में हाईटेक निगरानी
मीनाक्षी नटराजन के विरोध के बीच कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दांव