रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना भारत, पीएम मोदी ने गिनाई 11 साल की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने अपने रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखी है, जिसमें रक्षा उत्पादन में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है. पीएम मोदी ने भारत के लोगों के सामूहिक संकल्प और रक्षा में भारत को अधिक आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता की ओर ले जाने के अटूट दृढ़ संकल्प पर गर्व व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पिछले 11 सालों में हमारे डिफेंस सेक्टर में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें मॉडर्नाइजेशन और डिफेंस प्रोडक्शन के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है. यह देखकर खुशी होती है कि भारत के लोग भारत को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कैसे एकजुट हुए हैं.’
उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है. माई गवर्नमेंट इंडिया ट्विटर हैंडल से पिछले 11 सालों में भारत के उत्थान, शक्ति, साझेदारी और प्रगति के बारे में बताया गया है. बताया गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मात्र 11 वर्षों में भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को मजबूत किया है और स्पेस एक्सप्लोरेशन में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.’
‘राष्ट्र ने आत्मनिर्भर नवाचार को अपनाया’
केंद्र सरकार ने लिखा, ‘आत्मनिर्भर भारत के उनके संकल्प से प्रेरित होकर, राष्ट्र ने आत्मनिर्भर नवाचार को अपनाया है और व्यापार व टेक्नोलॉजी में अपने प्रभाव का विस्तार किया है. यह प्रधानमंत्री मोदी के साहसिक दृष्टिकोण और मजबूत भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर एक आत्मविश्वासी, निर्णायक और सम्मानित वैश्विक नेता के रूप में भारत के उदय की कहानी है.’ दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं. इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से तमाम ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं.

पूर्व IPS अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर, अब आगे की रणनीति पर नजर
आज 54वें जन्मदिन पर सीएम योगी को देशभर से मिली शुभकामनाएं, मायावती ने भी दी बधाई
नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा, आज सामने आएगा नया प्लान
क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी? आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी चर्चा
मां के जन्मदिन पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'हर जन्म में आपका बेटा बनना चाहता हूं'
कैलाश खेर पहुंचे महाकाल मंदिर, भक्ति में लीन होकर किए दर्शन-पूजन
मऊगंज में रसीद के खेल से मचा हाहाकार: बस स्टैंड बना जबरन वसूली का अड्डा, जिम्मेदार मौन रहने से उठे गंभीर सवाल
शिवकुमार कैबिनेट में खलबली, रामलिंगा रेड्डी का फैसला राजनीति में उठा सकता भूचाल
नया अध्याय रक्षा क्षमता का: भारत में जल्द आएंगे अत्याधुनिक ड्रोन
10 न्यूक्लियर बम बनाने की क्षमता? UN एजेंसी के लिए ईरान का परमाणु ठिकाना चुनौती