पिता का इंतजार: जब कोई पिता अपनी बेटी के लौटने की चाह में प्रतीकात्मक कदम उठाए
इंदौर । मेघालय में लापता इंदौर की सोनम रघुवंशी: फैमिली ने घर के मेन गेट पर टांगी बेटी की 'उल्टी तस्वीर', बोले- एक पंडित जी ने सलाह दी है । मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की मिस्ट्री ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनम अब तक लापता हैं। सोनम की सलामती की उम्मीद में उनके परिवार ने गोविंद नगर स्थित घर के मुख्य द्वार पर उनकी तस्वीर उल्टी टांग दी है। जो एक पारंपरिक मान्यता है कि इससे लापता व्यक्ति जल्द सुरक्षित लौट आता है। चौदह दिन बीत जाने के बाद भी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी का कुछ पता नहीं चला है,जबकि उसके पति राजा की चार दिन पहले शिलांग के डबलडेकर रुट की खाई में हत्या कर लाश फेंक दी गई। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। सोनम के परिजन ने दामाद खो दिया, लेकिन चाहते है कि बेटी लौट कर वापस घर आ जाए। वे बेटी के सकुशल रहने और वापसी के लिए मन्नतें मांग रहे है। मंदिरों में जा रहे है। ज्योतिष्यों को भी सोनम की जन्म कुंडली बता रहे है। एक ज्योतिषी की सलाह पर सोनम के पिता ने बेटी की तस्वीर घर की खिड़की पर उल्टी टांगी है। उनका विश्वास है कि उल्टी तस्वीर टांगने से अपना खोया वापस लौट कर आ सकता है। उधर शिलांग में शुक्रवार को फिर सोनम की तलाश की गई। सोनम के भाई गोविंद शिलांग में है। वे पुलिस अफसरों से मिले और कहा कि सब दूर सोनम को तलाश जा चुका है। खाई में उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वह जिंदा है और उसका अपहरण हो सकता है। उस एंगल से अब जांच आगे बढ़ाई जाए। अफसरों ने आश्वासन दिया है कि सभी बिन्दू पर सोनम की तलाश की जा रही है। सोनम के पास दो मोबाइल है। वह भी 24 घंटे सर्विलांस पर है। भाई ने कहा कि सोनम अपने साथ हमेशा एक बैग रखती थी। वह भी गायब है। पहाड़ी क्षेत्र में यदि वह होती तो उससे जुड़ा कुछ न कुछ सुराग पुलिस को मिलता। जो जैकेट मिला है। वह भी उसका नहीं है।
सोनम के पिता को जानकारी नहीं थी मेघालय जाने की
सोनम के पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी और दामाद मेघालय में है। उन्हें यह पता था कि सोनम कामाख्या देवी के दर्शन करने गए है। जब उनकी काॅल नहीं लगे तो राजा के परिजनों ने सोनम के परिजनों को बताया। इसके बाद राजा का भाई विपिन और सोनम का भाई गोविंद शिलांग पहुंचे और स्थानीय पुलिस अफसरों पर खोजबीन का दबाव बनाया।

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त