CM योगी आदित्यनाथ की ज़िंदगी पर बन रही फिल्म 'अजेय' का पोस्टर जारी, जन्मदिन पर मिला खास तोहफा
CM योगी: सम्राट सिनेमैटिक्स बैनर तले बन रही फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है, इसलिए निर्माताओं ने उनके जन्मदिन के खास अवसर पर ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है.आइए जानते हैं रिलीज डेट और पोस्टर के बारे में.
भगवामय हुआ फिल्म का पोस्टर
‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है. इस फिल्म का पोस्टर आज गुरुवार के दिन फिल्म निर्माताओं ने रिलीज किया है. इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी का किरदार निभा रहे अभिनेता अनंत जोशी भगवा वस्त्र पहने दिख रहे हैं. वहीं उनके चेहरे पर तेज और माथे पर चंदन भी नजर आ रहा है. इसके साथ ही पोस्टर में वह जमीन पर बैठे हुए भी दिख रहे हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म?
रवींद्र गौतम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का शीर्षक काफी हद तक योगी आदित्यनाथ के जन्म के नाम अजय सिंह बिष्ट से प्रेरित है, जिसे 01 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. सम्राट सिनेमा ने ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है. इस पर लिखा, ‘जग छोड़ा, भगवा ओढ़ा, सेवा में रम गया.एक योगी जो अकेला ही पूरा आंदोलन बन गया. योगी जी के जन्मोत्सव पर शुरू है हमारी कहानी का आरंभ.’
फिल्म के बारे में
रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित, 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म में दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी हैं. फिल्म को दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखा है.वहीं, फिल्म के म्यूजिक को मीट ब्रोस ने तैयार किया है.

भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
बंगाल में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, NIA ने 9 ठिकानों पर मारा छापा