अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा
रायपुर : छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में 14 नवीन पुलिस कैंपों की स्थापना के बाद वहां सड़क, पुल-पुलियों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी का तेज़ी से विस्तार हो रहा है।
इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को पहली बार ग्राम कुतुल तक नारायणपुर से सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई। यह बस सेवा जिला मुख्यालय से लगभग 49 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुतुल के साथ-साथ कुरूषनार, बासिंग, कुंदला, कोहकामेटा, ईरकभट्टी, कच्चापाल और कोडलियर जैसे दूरस्थ गांवों को भी जोड़ रही है। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह का माहौल है।
पहले इन गांवों के लोग पगडंडियों के सहारे आवागमन करते थे। बारिश के मौसम में नदियों और नालों के उफान पर होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना अत्यंत कठिन होता था। कई बार ग्रामीणों को बीमार व्यक्ति को कंधे पर उठाकर अस्पताल तक लाना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति और प्रशासनिक कार्यों के लिए नारायणपुर तक समय पर पहुंचने की सुविधा भी मिल रही है।
इसी तरह नारायणपुर से मसपुर तक भी 14 गांवों के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जिससे इन इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय से बेहतर संपर्क मिला है। योजना के तहत 4जी मोबाइल टॉवर भी लगाए गए हैं, जिनसे ग्राम कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहन्दी, होरादी, गारपा और कच्चापाल के लोग अब मोबाइल नेटवर्क से जुड़ पा रहे हैं। इससे न केवल संचार व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि शैक्षणिक, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच भी बेहतर हुई है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों के बाद अब उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। नियद नेल्लानार योजना ने उनके जीवन में नया प्रकाश फैलाया है।

विदेशी धरती पर ड्रोन अटैक का शिकार हुआ एमपी का युवक: कुवैत एयरपोर्ट हमले में मौत के बाद उज्जैन में चीख-पुकार
न्याय की चौखट पर पहुंची पीड़िता: मुरैना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने का केस दर्ज
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! विधायक के बाद सांसदों को साधने की तैयारी
Wipro कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए मतांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप
महंगी बिल्डिंग, कमज़ोर इंतजाम: लिफ्ट का ऑटो बैकअप न होने पर हड़कंप
मानसून से पहले मौसम ने दिखाई ताकत, कई शहरों में पानी-पानी
रात 3 बजे अस्पताल में लगी आग, ICU में अफरातफरी; 4 की मौत
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का बड़ा बयान, ‘राजस्थान में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है’
महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी: भाग श्रृंगार की बुकिंग शुरू