दशकों पुरानी परंपरा को मिली सेना की मंजूरी, रेड रोड पर होगी ईद की नमाज
कोलकाता: कोलकाता के रेड रोड यानी इंदिरा गांधी सरणी पर ईद-उल-अज़हा की सामूहिक नमाज की अनुमति सेना ने दे दी है. सेना ने एक दिन पहले ही परमिशन कैंसिल कर दी थी. तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि मुस्लिम समाज अनुमति लेने के लिए कोर्ट जा सकता है. हालांकि सेना ने अपने ट्रेनिंग कार्यक्रम बदलाव करते हुए नमाज की परमिशन दे दी है.
कोलकाता के रेड रोड पर दशकों से यह नमाज होती आ रही है और इसे सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता रहा है. मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी भी हर साल ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के दौरान मौजूद रहती हैं. पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा लोग एक साथ इसी रेड रोड पर नमाज पढ़ते हैं. रेड रोड पर नमाज की अनुमति से कुछ महीने पहले कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी एक कार्यक्रम इजाजत मांगी थी. हालांकि उस सेना और कोर्ट दोनों ने ही इजाजत देने से इंकार कर दिया था.
बातचीत से सुलझा मामला
सोमवार को बताया कि सेना के अधिकारियों ने इस हफ्ते के अंत में ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए रेड रोड पर अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल के मंत्री जावेद अहमद खान ने कहा कि हालांकि सेना की अपनी व्यस्तताओं के कारण अनुमति को लेकर कुछ समस्या थी, लेकिन आयोजकों और रक्षा अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के जरिए मामले को सुलझाया जा रहा है.
नमाज के लिए सेना ने बदला अपना कार्यक्रम
सूत्रों ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने यहां रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए दशकों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए नमाज के लिए अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. रेड रोड, जो एक रक्षा संपत्ति है, शहर के बीचों-बीच मैदान क्षेत्र से होकर गुजरती है, जो पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के बगल में है. यहां होने वाली नमाज में एक साथ लोगों लोग शामिल होते हैं.

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा