MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर FIR, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक द्वेष
इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भारत पटवारी एवं नाना पटवारी के खिलाफ इंदौर के तेजाजी नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. उनपर एक बुजुर्ग ने धोखाधड़ी कर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. कांग्रेस इसे रानीतिक द्वेष बता रही है. इस लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, चुनाव आयोग प्रभारी जेपी धनोपिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह FIR राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित
शिकायत करने पीएचक्यू पहुचें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह FIR राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर की गई है. यह दर्शाता है कि किस प्रकार भाजपा सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तहत विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है.
जिन पर FIR उनका जमीन से कोई लेना-देना नहीं
सिंघार ने कहा कि FIR में जिनका नाम है, उनका जमीन से कोई लेना-देना नहीं है. जबकि उस ट्रस्ट की जमीन पर लगे बोर्ड पर स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाई का नाम अंकित है. उन्होने कहा कि यह सवाल उठता है कि जब मुख्यमंत्री के भाई का नाम उस जमीन से जुड़ा है, तो विपक्ष के नेताओं के परिजनों पर FIR कैसे की गई? ये भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया दिखाता है. हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो.
भूमि यादव महासभा की
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा यह FIR राजनीति के असली चेहरे को उजागर करती है. वह भूमि यादव महासभा की है, और उस पर लगे बोर्ड पर मुख्यमंत्री के भाई का नाम दर्ज है. इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के भाईयों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. कांग्रेस इस राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम