सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह सफलता छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” के तहत मिले सकारात्मक परिणामों का हिस्सा है। इन योजनाओं के अंतर्गत नक्सलियों से मुक्त घोषित प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विशेष विकास निधि प्रदान की जाती है, जिससे स्थानीय विकास को गति मिल रही है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली हो रही है। इस ऑपरेशन में जिला बल, डीआरजी सुकमा, विआशा सुकमा, कोंटा RFT, जगदलपुर यूनिट, तथा CRPF की 80वीं, 212वीं, 219वीं और COBRA की 203वीं बटालियन की खुफिया इकाइयों ने सामूहिक रूप से प्रभावशाली भूमिका निभाई। इन सभी बलों की समन्वित कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बना और आत्मसमर्पण की राह प्रशस्त हुई। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण ने आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान शेष नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा सुरक्षा कैंपों की स्थापना और विकास योजनाओं की सक्रियता के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में अब समय है कि हिंसा छोड़कर पुनर्वास नीति का लाभ उठाया जाए।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम