राज्यसभा की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, तमिलनाडु और असम की सीटों पर 19 जून को डाले जाएंगे वोट
दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की आठ साटों के लिए चुनाव मतदान कराए जाने की घोषणा की है. ये द्विवार्षिक चुनाव 19 जून को कराए जाएंगे. इसमें दो राज्यों असम और तमिलनाडू की आठ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. बता दें कि आठ सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. ऐसे में इन सभी आठ सीटों के लिए मतदान कराए जाएंगे. वहीं मतों की गणना भी 19 जून की शाम को ही कराई जाएगी. बता दें कि इसमें असम की दो सीटों और तमिलनाडु की छह सीटों पर मतदान कराए जाएंगे.
तमिलनाडु की छह सीटों के लिए चुनाव
दरअसल, असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने वाला है. ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इन आठ सीटों के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा सोमवार को की है. तय परंपरा के अनुसार, मतगणना का काम भी 19 जून की शाम को ही होगा. जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के छह सदस्य अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
असम की दो सीटों के लिए चुनाव
इसी तरह असम के दो राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (भारतीय जनता पार्टी) और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी.
पांच विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव
बता दें कि इसके अलावा देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है. चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है. भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. इन सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होगा. वहीं मतों की गणना 23 जून को की जाएगी.

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण