दिल्ली में कोरोना की वापसी? एक हफ्ते में दर्ज हुए 99 मामले, बढ़ी चिंता
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखी गई है. दिल्ली में अभी कोरोना के 104 एक्टिव मामले. जबकि 19 मई तक दिल्ली में 24 एक्टिव केस थे और एक ही हफ्ते में 99 मामले बढ़ गए. हालांकि इस दौरान 19 मरीज रिकवर भी हुए. पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़े हैं वो चौंकाने वाले हैं.देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखें तो यह संख्या एक हजर के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में आज सोमवार को 11 बजे तक कोरोना के 1009 मामले हैं. देश में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले केरल में हैं और इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है. एक्टिव मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है
दिल्ली सरकार ने जारी की थी एडवाइजरी
केरल में अभी कोरोना के 430 एक्टिव मामले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 209 एक्टिव केस हैं. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 100 के पार हो गई है और 104 तक पहुंच गई है. एक्टिव मामलों के लिहाज से गुजरात चौथे नंबर पर है और यहां पर अभी 83 कोरोना केस हैं. कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कोरोना के 50 के करीब मामले सामने आ चुके हैं. तमिलनाडु में कोरोना के 69 एक्टिव मामले हैं जबकि कर्नाटक में 47 मामले हैं. इससे पूर्व दिल्ली सरकार की ओर से 3 दिन पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई थी. इसके तहत अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों और वैक्सीन की तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए. साथ ही सभी अस्पतालों से यह भी कहा गया कि अगर किसी मरीज की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आती है, तो उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए LNJP अस्पताल भेजे जाएं.
झारखंड में भी नई लहर में कोरोना की एंट्री
इस बीच झारखंड में कोरोना की मौजूदा लहर में पहला मामला कल रविवार को राजधानी रांची में दर्ज किया गया. कुछ समय पहले मुंबई से लौटे एक व्यक्ति के कोविड से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति का रांची स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इस बारे में बताया कि अभी भी मौजूदा लहर में रांची में कोरोना के पहले मामले की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. मरीज की हालत स्थिर है और उनमें कोई अन्य जटिलता नहीं दिख रही है.

पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच