मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले चेक करें ये लिस्ट
Trains cancelled in June: जून महीने में अगर ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है. अगले महीने 1 जून से 8 जून के बीच बिलासपुर रूट से कटनी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए जाएंगे. बिलासपुर मंडल के पीआरओ अंबिकेश साहू ने बताया, "रेलवे प्रशासन के अधोसंरचना विकास कार्य के लिए झलावारा स्टेशन पर, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. जिसके चलते कई गाड़ियों का आवागमन प्रभावित होगा."
1 से 8 जून के बीच रद्द होने वाली गाड़ियां
- 01 से 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18236, बिलासपुर - भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 03 से 09 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18235, भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 02 से 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 11265, जबलपुर – अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 03 से 08 जून 2025 को गाड़ी संख्या 11266, अम्बिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 02, 04 और 06 जून 2025 को गाड़ी संख्या 11751, रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 03, 05 और 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 11752, चिरमिरी - रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 02 और 05 जून 2025 को गाड़ी संख्या 12535, लखनऊ – रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 03 और 06 जून 2025 को गाड़ी संख्या 125356, रायपुर - लखनऊ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 03 और 06 जून 2025 को गाड़ी संख्या 22867, दुर्ग – निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 04 और 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 22868, निज़ामुद्दीन – दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 01 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18213, दुर्ग - अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 02 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर –दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 05 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग – नवतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18206 नवतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 03, 05 एवं 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 51755 चिरमिरी – अनुपपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
- 03, 05 एवं 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 51756 अनुपपुर - चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी.
- 02 एवं 07 जून 2025 को गाड़ी संख्या 61601 कटनी - चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी.
- 03 एवं 08 जून 2025 को गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी - कटनी पैसेंजर रद्द रहेगी.

ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद