लव जिहाद पर भाजपा सांसद का गंभीर आरोप: 'देश भर में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट काम कर रहे हैं
Alok Sharma on Love Jihad : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद के मामले में जहां एक तरफ लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में राजनेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी भी की जा रही है। ऐसा ही चौंकाने वाला दावा करते हुए एक बयान भोपाल से भाजपा सांसद अलोक शर्मा का सामने आया है। उन्होंने देश में लव जिहाद के इंस्टीट्यूट चलने का दावा किया है।
भाजपा सांसद अलोक शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, देश में लव जिहाद के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर इसपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। लव जिहाद के लिए कौन फंडिंग कर रहे हैं, इनके बैंक अकाउंटों की भी जांच होनी चाहिए।
इंस्टीट्यूट में दी जा रही ट्रेनिंग- सांसद
आलोक शर्मा ने दावा करते हुए कहा- इस तरह के इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग दी जा रही है कि, हिंदू समाज की भोली-भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लव जिहाद में शंका नहीं बताई, ये बिल्कुल ठीक बात है। ये तो मैं कई बार कह चुका हूं कि, जांच होनी चाहिए। पैसे कहां से आ रहे हैं? उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ‘ऐसे लोगों की मध्य प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है’।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल