UPSC की अगली बैठक में तय होगी प्रमोशन की राह, MP के 21 अफसर बनेंगे IAS और IPS
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य सेवा के 16 अफसर आईएएस और 5 आईपीएस बनेंगे। दरअसल, अगले महीने यूपीएससी में विभाग पदोन्नति समिति की बैठक होना लगभग तय है। जिसमें इन अफसरों को आईएएस और आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया जाएगा। राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 21 अफसरों को अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति मिलेगी। इनमें से 16 एसएएस को आईएएस में पदोन्नति मिलेगी। वहीं, 5 एसपीएस अफसर आईपीएस बनेंगे। अगले महीने यूपीएससी में विभाग पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होना लगभग तय है। बैठक में इन अफसरों को आईएएस और आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया जाएगा।
आईपीएस के लिए 1997-98 बैच के अफसरों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। आईएएस के लिए 2006-2007 बैच के अफसर वरिष्ठता सूची के आधार पर आईएएस बनेंगे। कुल 21 पदों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा नाम भेजे जाने हैं। यूपीएससी को प्रस्ताव देरी से भेजने के कारण 2023 में आठ पदों के लिए डीपीसी नहीं हो सकी थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने डीपीसी के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव की मंजूरी के लिए भेजा था। इसलिए इस साल 2023 और 2024 के लिए 8-8 यानी 16 पदों के लिए डीपीसी होगी।
ये होगी प्रक्रिया
राज्य सरकार मध्य प्रदेश कैडर के अफसरों के नाम तय कर यूपीएससी को भेजती है। इसके बाद रिक्त पदों के आधार पर नामों की सूची फाइनल की जाएगी। केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग से अधिसूचना जारी होगी।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल