करेगुट्टा अभियान: सुरक्षाबलों के समर्थन में आगे आए अमित शाह, CM साय ने सराहा कदम
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में कारेगुट्टा नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षा बलों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारा देश तेजी से नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर है। कारेगुट्टा में हमारे सुरक्षा बलों ने जो वीरता दिखाई है, वह इस संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हम मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और समावेशी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार