जिसने विराट को दिया 'चीकू' नाम, उसने बताया सफलता का राज
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर दुनिया को चौकाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वर्ल्ड क्रिकेट पर काफी सालों तक राज किया. भारत के इस पूर्व कप्तान का ‘चीकू’ नाम रखने वाले रणजी कोच ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस महान खिलाड़ी के शुरुआती क्रिकेट के बारे में खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया, “कैसे एक दिल्ली के ज्यादा वजन वाले लड़के ने अपने खेल के दम पर पूरे विश्व क्रिकेट पर सालों तक राज किया”.अपने कोच और खिलाड़ियों के बीच ‘चीकू’ नाम से मशहूर विराट कोहली ने कैसे अपनी फिटनेस पर काम किया और पसंदीदा खानों से दूरी बनाई. इसका खुलासा उनके कोच ने किया है.
खेल के जुनून ने बनाया बड़ा खिलाड़ी
के साथ विराट कोहली के अंडर-17 और रणजी कोच अजीत चौधरी ने उन पहलूओं को साझा किया, जिसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं है. अजीत चौधरी ने बताया, “विराट के जुनून और खेल की प्रति लगन ने आज उसे टेस्ट क्रिकेट का एक महान खिलाड़ी बना दिया है”. उन्होंने बताया कि अंडर-15 में पहली बार जब विराट कोहली को खेलने का मौका मिला तो उन्होंने 78.00 की औसत में उस सीजन में 390 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक भी शामिल थे. इसके बाद 2004 के अंत में कोहली को दिल्ली अंडर-17 टीम में 2004-2005 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चुना गया था. उस समय टीम के कोच अजीत चौधरी ही थे.

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण