हाथ-पैरों में लगातार दर्द हो रहा है? ये गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं
बढ़ती उम्र में अक्सर हाथ-पैरों में दर्द रहने लगता है. हालांकि बदली जीवनशैली के कारण अब यह परेशानी युवावस्था में भी होने लगी है. यदि हाथ और पैरों में लगातार दर्द हो रहा है और वह असहयीन होता जा रहा है तो यह कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं. हाथ पैरों के दर्द को सामान्य समझकर घरेलू उपाय अपनाकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हाथ पैरों में दर्द क्यों होता है और यह किन बीमारियों के संकेत हैं बताएंगे इस लेख में.
सामान्य रूप से 50 की उम्र के बाद हाथ पैरों में दर्द की समस्या शुरु होती है. यदि इससे पहले यह समस्या हो रही है तो आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत हो जाना चाहिए. हाथ पैरों में दर्द होना कई गंभीर बीमारियों का लक्षण होता है. इनमें कुछ बीमारियां सामान्य होती है तो कुछ गंभीर और कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जो होने के बाद जीवन भर आपके साथ रहेंगी. इसलिए हाथ, उंगली, टखना, एड़ी, टांग, पैर का पंजा आदि में दर्द हो तो इसकी जांच जरूर करवाएं.
इन बीमारियों के हैं लक्षण
हाथ पैरों में दर्द होना डायबिटीज, गठिया, तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकार, ब्लड फ्लो संबंधी परेशानी, विटामिन की कमी का भी लक्षण हो सकता है. दर्द क्यों हो रहा है इसका पता जांच के बाद ही चल सकता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर भी हाथ पैरों को छोटे जोड़ों में दर्द होता है. इसे नजरअंदाज किया जाए तो यही गंभीर रोग गठिया में बदल जाता है. वेरीकोज वेन में भी पैरों में सूजन और दर्द होता है. यह किसी भी आयु में हो सकता है. इसलिए दर्द शुरु होते ही उसकी जांच करवानी चहिए. जिससे जल्दी इलाज हो सके और बीमार को गंभीर होने से रोका जा सके.
यह अपनाएं उपाय
30 वर्ष की आयु के बाद डायबिटीज और यूरिक एसिड की जांच करवाते रहना चाहिए. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. संतुलित आहार के साथ व्यायाम जरूर करें. सोडा और कोल्ड ड्रिंक के साथ ही शराब और तंबाकू से परहेज करें. शरीर में विटामिन की कमी न होने दें. खुद को हाइड्रेट रखें और मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें.

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण