20 साल के लीप के बाद ‘झनक’ में नई कहानी, क्या हिबा नवाब होंगी बाहर?
टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सीरियल बनाए जाते हैं, जो लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं. उन्हीं में से एक कहानी झनक की भी है, जिसमें लीड रोल में हिबा नवाब और कुशाल आहूजा हैं. इस सीरियल को काफी सारे लोग पसंद करते हैं. हालांकि, अब इस सीरियल की कहानी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसके चलते खबर आ रही है कि हिबा भी शो से जल्द ही अलविदा कहने वाली हैं.
झनक के मेकर्स सीरियल में बड़ा बदलाव लाने के लिए 20 साल का लीप लाने वाले हैं. लीप की वजह से काफी सारे बदलाव होने वाले हैं, हालांकि शो से जुड़ी नई रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हिबा नवाब अब इस शो का हिस्सा नहीं होगी. हालांकि, इस खबर से झनक के साथ ही साथ हिबा के फैंस को भी झटका लगा है. हिबा के साथ ही साथ शो के और भी कई सारे एक्टर्स शो से बाहर होने वाले हैं.
कई एक्टर्स होंगे बाहर
रिपोर्ट के मुताबिक, हिबा ने पोर्टल से शो के बारे में बात करते हुए इस बात की कंफर्मेशन दी है कि वो इस सो को छोड़ रही हैं. हिबा ने कहा, ‘झनक में लीप आने वाला है, लीप आने के बाद मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं. आने वाले वक्त में शो के किरदारों की बढ़ती उम्र दिखाई जाएगी, ऐसे में शो के मेकर्स ने कुशाल अहूजा, हिबा और चांदनी शर्मा को शो से बाहर होने के लिए कह दिया है.
फैंस हो गए हैं निराश
रिपोर्ट में शो के लीप की पुष्टि की थी. हालांकि, झनक के किरदार में लोग हिबा को काफी पसंद करते थे. ये खबर सामने आने के बाद से फैंस में निराशा फैल गई है. इस शो के जरिए हिबा ने लोगों के बीच अपनी कमाल की पहचान बनाई है. हालांकि, शो में लीप आने के बाद से ये देखना काफी मजेदार होने वाला है कि मेकर्स का ये नया ट्विस्ट लोगों को पसंद आता है भी या नहीं.

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव